फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी घरों में कैद छह गांव की आबादी

विज्ञापन
लालपुल-बिनोऊ-बंतोऊ-बिरमोऊ मोटर मार्ग बंद होने के कारण उसे पार करतीं महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
लोनिवि की उदासीनता गोराघाटी-लावड़ी-मानथात संपर्क मार्ग से जुड़े गांवों के लोगो पर भारी पड़ रही है। 15 दिन बाद भी विभाग उक्त सड़क पर यातायात सुचारू नहीं करा सका है। आधा दर्जन गांव की आबादी का संपर्क अन्य इलाकों से कटा हुआ है। काश्तकारों को फसलों को मंडी तक पहुंचाने और खाद्यान्न राशन लाने के लिए घोड़े और खच्चरों का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसकी एवज में ग्रामीणों को किराए के रूप में अधिक रकम चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क से गोराघाटी, लावड़ी, मानथात समेत कौंडोई बौंदूर क्षेत्र के छह गांव की आबादी जुड़ी हुई है। ग्रामीण केशर सिंह, भाव सिंह, कलम सिंह, भगत सिंह आदि का कहना हैै कि 14 अगस्त को यह मार्ग बंद हो गया था। जिसके बाद अब तक विभागीय अधिकारियों ने सड़क की कोई सुध नहीं ली है। बीमार लोगों को डांडी-कांडी के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ रहा है। इस दौरान उनकी जान पर बनी रहती है। वहीं लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट का कहना है कि भारी बारिश के कारण सड़क का करीब पांच किमी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसे ठीक कर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
एक माह से बंद मार्ग
साहिया। लोनिवि चकराता अंतर्गत आने वाला लालपुल-बिनोऊ-बंतोऊ-बिरमोऊ मोटर मार्ग भी बीते एक माह से बंद पड़ा है। लोगों को 30 किमी का अतिरिक्त सफर कर गांव तक पहुंचना पड़ रहा है। जिसकी एवज में लोगों को अधिक रकम चुकानी पड़ रही है। बिरमोऊ गांव निवासी मुकेश जोशी, बिनोऊ गांव निवासी सूरत सिंह तोमर, सरदार सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग बंद मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। उधर, उपजिलाधिकारी अर्पूवा सिंह ने बताया कि लोनिवि चकराता के अधिकारियों को निर्देशित कर शीघ्र मलबा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें