फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद विभाग को आई चोक नालों की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन पर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने मुख्य बाजार नालों के चोक होने की शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों की नींद खुल गई। शिकायत होने के महज एक माह के अंतराल में नालों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि वर्ष 2005 में विकासनगर मुख्य बाजार का चौड़ीकरण कार्य किया गया था। इस दौरान एनएच के किनारे जल निकासी के लिए नालों का निर्माण भी किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे नाले को स्लैब डालकर अंडरग्राउंड कर दिया गया था। इस नाले के ऊपर लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ भी बनाया गया था। लेकिन नाला निर्माण के बाद से अब तक इसकी सफाई नहीं हो सकी थी। जिस कारण बरसात में गलियों में जमा होने वाले पानी को निकासी के लिए जगह नहीं मिल पाती थी। जिस कारण अक्सर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विभाग हर बार स्लैब तोड़कर उसे दोबारा से बनाने के लिए धनराशि न होने की बात कह नालों की सफाई से कन्नी काट रहा था। मामले की शिकायत 30 जुलाई को ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के महासचिव भास्कर चुग ने सीएम हेल्पलाइन में की थी। जिसके बाद हरकत में आए विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन पूर्व स्लैब को हटा चोक नाले को खोलने का काम शुरू कर दिया। लोनिवि(एनएच) के अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत ने बताया कि दोबारा से स्लैब निर्माण के लिए धनराशि न होने के कारण नाले की सफाई नहीं हो पा रही थी। अब स्लैब निर्माण को धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जिसके बाद नाले की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें