फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात नियंत्रण में, सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करे सरकार : त्रिवेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-हरिद्वार सांसद ने कहा- आपराधिक घटनाएं केवल आंकड़ों का विषय नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि वैसे कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

मीडिया को दिए एक बयान में सांसद त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में हालात खराब हैं लेकिन अभी इतने खराब नहीं कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए। जिस तरह की आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, वह निश्चित तौर पर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सुरक्षा के मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाए और प्रभावी कदम उठाए जाएं। त्रिवेंद्र ने कहा कि खराब सुरक्षा की रेल अभी पटरी से नहीं उतरी है लेकिन ट्रैक पर दबाव जरूर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपराधिक घटनाएं केवल आंकड़ों का विषय नहीं होती बल्कि इससे आम लोगों के मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। उत्तराखंड जैसे शांत प्रिय और धार्मिक पर्यटन वाले राज्य में यदि अपराध का ग्राफ बढ़ता है, तो इससे राज्य की छवि पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें