फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच के बाद चावल घोटाले की होगी स्पेशल आडिट

Tue, 10 Oct 2017 11:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मिल में रखा चावल। - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
चावल घोटाले की एसआईटी जांच रिपोर्ट आने के बाद अब इसका स्पेशल आडिट कराया जाएगा। चावल घोटाले की स्पेशल आडिट कराए जाने की मंजूरी उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को प्रदान कर दी है। अब वित्त विभाग की टीम घोटाले में सामने वित्तीय अनियमितता के एक-एक पहलू की जांच करेगी। इसके लिए वित्त विभाग को एसआईटी जांच की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल में चावल घोटाले की जांच एसआईटी द्वारा की गई थी। एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट 30 सितंबर को शासन को सौंप दी थी। रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि पिछले दो सालों के अंदर कुमाऊं मंडल में लगभग 600 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) कुमाऊं विष्णु सिंह धनिक की सेवा विस्तार को समाप्त किया जा चुका है।

विभाग के 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। पूरे मामले में वित्तीय अनियमितता उजागर पर होने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सरकार को स्पेशल आडिट कराए जाने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। अब वित्त विभाग की टीम घोटाले की स्पेशल आडिट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चावल घोटाले की स्पेशल आडिट कराए जाने को मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मंगलवार को इस संबंध में वित्त विभाग को निर्देश जारी कर दिया जाएगा।
- आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें