फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूमि विवाद को लेकर नौंवे दिन भी जारी रहा धरना

Sat, 19 Sep 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सत्येंद्र चौक पर भूमि विवाद के लिए चल रहा पीड़ित पक्ष का धरना शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। एडीएम स्मृता परमार और तहसीलदार विवेक राजौरी धरना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित पक्ष से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी के नाम पत्र सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सेलाकुई निवासी पीड़िता बलिदानी राज्य आंदोलनकारी की बहन अरुणा चौहान ने अधिकारियों को बताया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले में उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी की शीघ्र निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि मामले में दोषियों के खिलाफ अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि एसएसपी कार्यालय में 28 मई से हाईकोर्ट के आदेश के संबंध में जांच चल रही है। उन्होंने इस जांच की रिपोर्ट उन्हें दिखाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर ललिता राणा, आशा नेगी, मीना, विपिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें