फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोडिफाइड साइलेंसर वाली सात बाइक सीज, 46 वाहनों के चालान

Sat, 19 Sep 2026 11:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को डाकपत्थर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगी सात बाइक सीज की, जबकि 46 बाइक व स्कूटर के कोर्ट चालान किए गए। दो वाहनों से एक-एक हजार रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि डाकपत्थर चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रैश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मोडिफाइड साइलेंसर और दोषपूर्ण नंबर प्लेट समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।चेकिंग के दौरान सात बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर पाए गए। पुलिस ने सभी बाइक को सीज कर उनके मोडिफाइड साइलेंसर उतारे। कोतवाली प्रभारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें