फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित, शिक्षण संस्थानों के दस्तावेज तलब

Wed, 15 Jul 2026 11:40 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार।

सार

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में अनियमितताओं का मामला किसी एक शिकायत का परिणाम नहीं है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार के स्तर पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के डेटा विश्लेषण से हुई। करीब 16 महीने तक शासन और जिला प्रशासन के स्तर पर चली जांच के बाद अब हरिद्वार के 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन
नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में घोटाले के मामले में 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एसआईटी ने जांच संभालते हुए शिक्षण संस्थानों के दस्तावेज तलब कर जांच करने के साथ ही पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन


आरोप था कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2021-22 और 2022-23 के आंकड़ों के विश्लेषण में इन सभी संस्थानों की ओर से छात्रवृत्ति योजना में वित्तीय अनियमितता, धोखाधड़ी और शासकीय धन के गबन बात सामने आई। मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले में एसआईटी का गठन करते हुए जांच टीम की अगुवाई सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सौंप दी।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मतदाता सूची में हैरान करने वाली गड़बड़ियां, दो लाख के माता-पिता नाबालिग, 92 हजार के दादा जवान
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने विवेचना आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। संस्थानों के संचालकों, कर्मचारियों से पूछताछ के साथ ही दस्तावेज तलब करते हुए दाखिले और उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की जाएगी। एडमिशन रिकॉर्ड, आधार, बैंक खाते और उपस्थिति का मिलान किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें