फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड़ः भाई के इल्जाम को नहीं सह पाई बहन

Wed, 23 Oct 2013 11:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई के उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने पंखे से लटककर जान दे दी। छात्रा के पिता की पलटन बाजार में आर्मी की वर्दी सिलने की दुकान है। पटेलनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले भागीरथीपुरम, बंजारावाला टी-स्टेट निवासी नरेंद्र सिंह की लड़की हरमनप्रीत कौर (14) परिजनों के साथ रेसकोर्स में एक शादी समारोह में गई थी।

तीन दिन तक मोबाइल लेने नहीं गया
वहां हरमनप्रीत कौर को एक मोबाइल मिला, जो स्विच ऑफ था। दो दिन बाद खोला तो कॉल आई। कॉल करने पर पता लगा कि वह मोबाइल हरमनप्रीत के चचेरे चचेरे भाई जसमीत उर्फ जस्सी निवासी रेसकोर्स का है।
विज्ञापन


हरमनप्रीत के कहने के बावजूद जस्सी तीन दिन तक मोबाइल लेने नहीं गया। इसके बाद वह कभी कोचिंग इंस्टीट्यूट जाकर तो कभी घर में जाकर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए हरमनप्रीत को परेशान करने लगा।

पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली
आरोप है कि तंग आकर रविवार शाम लड़की ने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

बुधवार को परिजन भाजपा नेता बलजीत सिंह सोनी के साथ एसएसपी केवल खुराना से मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जसमीत के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें