राज्य की परिस्थिति के अनुरूप बनेगा जेल मैनुअल व एक्ट
बैठक में एसीएस ने केंद्र में लागू मॉडल जेल मैनुअल और मॉडल जेल एक्ट 2023 को राज्य की परिस्थिति के अनुरूप कतिपय संशोधन के साथ लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉडल फायर बिल के संबंध में स्पष्ट प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय से समयबद्ध रूप से प्राप्त करने को कहा।
होटलों में ठहरने वाले विदेशी नागरिकों को लेकर रहें चौकस
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को ताकीद किया कि राज्य में संचालित होटलों में ठहरने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए सी-फार्म अनिवार्य रूप से भराया जाए। इसे कड़ाई से लागू किया जाए। उन्होंने विदेशी नागरिकों के पंजीकरण अधिनियम के नियमों में जरूरी संशोधन किए जाने का प्रस्ताव भी यथाशीघ्र देने के निर्देश।