फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आपदा में लोगों को सतर्क करेंगे सायरन, इस तरह करेंगे काम

Thu, 15 Jun 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ या अन्य तरह की आपदाओं के खतरों से लोगों को आगाह करने के लिए अगले 15 दिन के भीतर सायरन सिस्टम लगा दिए जाएंगे। यह सिस्टम कलक्ट्रेट परिसर बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले के लिए तीन सायरन सिस्टम मंगाए गए हैं। इनमें से एक सिस्टम कलक्ट्रेट में लगेगा। जबकि एक सिस्टम गरुड़ और एक कपकोट विकासखंड मुख्यालय में लगाया जाएगा।

सायरन की आवाज आठ किमी दूर तक सुनाई देगी। उन्होंने बताया कि बागेश्वर में अधिक बारिश होने पर नदियों में बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। तेज बारिश के बाद नदी नालों का जलस्तर बढ़ने पर निचले क्षेत्र के लोगों को अलर्ट करने में यह सायरन सिस्टम मददगार होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग लगने या अन्य तरह की आपदा में भी लोगों को सचेत करने के लिए सायरन बजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिन के भीतर तीनों सायरन सिस्टम स्थापित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें