ये काम 15 सितंबर तक रुके रहेंगे
1-रनिंग डेटाबेस में तुरंत नाम जुड़ना या कटना : आम दिनों में आप ऑनलाइन पोर्टल (वोटर हेल्पलाइन एप या एनवीएसपी) के जरिए नाम जोड़ने (फॉर्म-6), नाम कटवाने (फॉर्म-7) या संशोधन (फॉर्म-8) के लिए जो आवेदन करते हैं, उनकी प्रक्रिया रुक जाती है। फ्रीज की अवधि के दौरान चुनावी डाटा बेस रीड ओनली मोड में चला गया है। जब तक ड्राफ्ट रोल तैयार नहीं होता तब तक मौजूदा लिस्ट में कोई नया नाम लाइव नहीं दिखेगा।
2-वोटर आईडी कार्ड की प्रिंटिंग और डिलीवरी : चूंकि डाटा फ्रीज हो चुका होता है और उसमें संशोधन चल रहा होता है, इसलिए इस दौरान नए वोटर आईडी कार्ड्स की प्रिंटिंग और उनकी डिलीवरी अस्थायी तौर पर रुकी रहेगी।
ये भी पढे़ं...पहाड़ी जिलों में बढ़ रहे मनोरोगी: सामान्य डिप्रेशन की चपेट में हर शख्स, आपदा, जानवरों के हमलों से जीवन नर्क
3-बीएलओ भी नहीं कर पाएंगे निपटारा : डाटा फ्रीज होने के बाद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) के स्तर पर सामान्य दिनों की तरह आवेदनों को अप्रूव या रिजेक्ट करने की नियमित प्रक्रिया रुक गई है।
4-एक से दूसरे विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफर : यदि कोई मतदाता एक शहर या विधानसभा से दूसरी जगह शिफ्ट हुआ है और वह तुरंत अपने पते में बदलाव चाहता है तो फ्रीज की अवधि में नहीं कर सकेगा।