फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: उत्तराखंड में राजनैतिक दलों के 20 हजार से अधिक बीएलए नियुक्त, शत-प्रतिशत नियुक्ति की अपील

Tue, 07 Apr 2026 09:21 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में भाजपा ने 10,551, कांग्रेस ने 9,869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजनैतिक दलों ने अब तक 20,863 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने दलों का आभार जताते हुए उनसे जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है। अभी तक भाजपा ने 89 प्रतिशत, कांग्रेस ने 84 प्रतिशत बीएलए नियुक्त कर दिए हैं। प्रदेश के पांच जिले ऐसे हैं, जहां दोनों दलों ने शत-प्रतिशत बीएलए नियुक्त किए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव, 67815 नए छात्रों ने लिया दाखिला, शिक्षकों ने किया स्वागत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10,551, कांग्रेस ने 9,869, सीपीआई (एम) ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर प्रदेश में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से बैठक कर शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद राजनैतिक दलों ने अधिकांश बीएलए की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें