फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTO में खिड़कियों के चक्कर काटने से मिलेगी निजात

Tue, 06 Oct 2015 04:44 PM IST
चांद मोहम्मद / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के आरटीओ कार्यालय में अब आपको ज्यादा चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


टीआर डिपार्टमेंट (मार्ग कर शाखा) में सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। अब सभी काम बिना किसी भागदौड़ के एक ही खिड़की पर हो सकेंगे। कैश जमा करने के बाद फाइल खिड़की में जमा करने पर आपको एक स्लिप दी जाएगी। काम होने के बाद स्लिप वापस करने पर उसी खिड़की से फाइल मिल जाएगी।
 
आरटीओ कार्यालय में काम कराने की बात जेहन में आते ही वाहन स्वामी का सिर चकराने लगता है। कारण, उसको कार्यालय में अलग-अलग कार्यों के लिए खिड़की दर खिड़की चक्कर काटने पड़ते हैं। अब वाहन स्वामियों को कार्यालय में चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए आरटीओ प्रशासन ने सोमवार से सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत की है। इस खिड़की पर गाड़ी ट्रांसफर, डुप्लीकेट आरसी, लोन चढ़वाने-कटवाने और आरसी ब्लाक करवाने संबंधी कार्य एक साथ हो सकेंगे। पहले इन कार्यों के लिए लोगों को कई खिड़कियों पर जाना पड़ता था।

अगल-अलग जनपदों के लिए अलग काउंटर बनाए गए थे। जिनकी तलाश में वाहन स्वामियों का काफी समय भी बर्बाद होता था। हालांकि सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा फिलहाल टीआर डिपार्टमेंट (मार्ग कर शाखा) में ही शुरू की गई है।

एकल खिड़की इंचार्ज बाबुओं को देगा फाइल
आरटीओ में काम तो पहले की तरह ही होता रहेगा। जिस सिरीज के नंबर जिस बाबू को आंवटित हैं उससे संबंधित कार्य वही करेगा। एकल खिड़की इंचार्ज की जिम्मेदारी होगी, कि वह उक्त बाबुओं से काम कराने के बाद वाहन स्वामियों को उनकी फाइल दे।

दलालों से मिलेगी निजात
पहले काम कराने के लिए ज्यादातर वाहन स्वामी दलाल को पकड़ते थे। इससे उनको काम कराने के लिए कई खिड़कियों पर जाने से निजात मिल जाती थी। अब एकल खिड़की में उनको बस कैश जमा कराकर फाइल जमा करनी होगी। इसके बाद उनका काम आसानी से हो जाएगा। ऐसे में कार्यालय में सक्रिय दलालों से भी लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन


वाहन स्वामियों की समस्या को देखते हुए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। फाइल जमा कराने के बाद उसी खिड़की से वापस मिल जाएगी। सिंगल खिड़की शुरू होने से वाहन स्वामी को दफ्तर में इधर-उधर चक्कर नही काटना पड़ेगा।
- संदीप सैनी, एआरटीओ, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें