फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक की बताईं हानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर से मंडी चौक तक रैली निकालकर लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक की हानियों के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें गौरव ने पहला, प्रीति वर्मा ने दूसरा, और प्रीति खैरवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कला प्रतियोगिता में सुनैना, वैष्णवी ने क्रमश: पहला, दूसरा और मनप्रीत राठौर, दिव्या शाह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी गुलाब सिंह, जगदीश पुरोहित, अक्षय गुसांई, मनीष कुमार, गुलजार सिंह, दीक्षा, प्रियंका, अंजना, मोनिका, आरती, सृष्टि, गौरव, राहुल, मोहित, सचिन, हिमांशु आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर एसजीआरआर भाऊवाला में भी स्वयंसेवियों ने स्थापना दिवस पर सफाई अभियान चलाया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता मनोज पंत ने एनएसएस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी योगेश मेलकानी ने संचालन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दमयंती परिंदयाल, नरेश टम्टा, डॉ. प्रेम कोहली, हरेंद्र नेगी, अनुज रतूड़ी, कविता, प्राची, निकिता, विशाल, मुकेश, रोहन, मुस्कान, अंजलि, शुभम आदि मौजूद रहे।
पोस्टर में मोनिका, स्लोगन में अमृता प्रथम
चकराता। राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्ष पूरे होने पर चकराता में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्रों के बीच पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनिका ने पहला, प्रदीप ने दूसरा और स्मृति चौहान ने तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में अमृता पहले, श्वेता दूसरे और निकिता चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुलदीप चौधरी ने कहा एनएसएस की शुरुआत 1969 में हुई थी। बाल विकास अधिकारी डॉ. नीतू फुलारा ने छात्रों को पोषण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनील कुमार ने किया। मौके पर डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सीमा पुंडीर, डॉ. नरेश चौहान, डॉ. देशराज सिंह, रोशन लाल, अंकुर, अंजली, रोशन, मनीष, विनोद, अर्जुन, पूनम, अंजू, राधा, दिव्या, कल्पना, काजल, नीतू, स्मिता, मोनिका, रविता, नेहा, तनुजा, मंजू, प्रीति, नीरज, प्रवीण, पृथ्वी, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें