फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गायकों ने भजनों के माध्यम से किया माता का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा माता मंदिर धमोग में आयोजित हुआ मां भगवती का जागरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। कोटी रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर धमोग में मां भगवती का जागरण हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। गायकों ने भजनों के माध्यम से माता का गुणगान किया। इस अवसर पर कोटी गांव से महासू देवता की पालकी भी रात्रि प्रवास पर मंदिर पहुंची थी। श्रद्धालुओं ने पालकी के दर्शन कर परिवार के खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


जागरण में पहुंचे भजन गायक मणि लाडला और गुड्डू वाधवा ने भक्ति से ओतप्रोत भजन सुनाकर भक्तों को निहाल किया। उन्होंने जय-जय मां, ऊंचा भवन रंगीला, गोरी के पुत्र न्यारे जगत से प्यारे, तेरी शान निराली, तीनों लोक में तेरा राज, गणपति राखो मेरी लाज, पूर्ण कर दो सबके काज, जिसके सिर पर हाथ हो तेरा नाथ उसे फिर कैसा डर है, आज तेरा जगराता माता, जगमग करती पावन ज्योति, हर कोई शीश नवाता भेंट से आदि भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। वहीं हिमाचल प्रदेश आए भजन गायक दीपक चौहान और मौजी सिकंदर ने भी भजन संध्या में धार्मिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर कमलेश आनंद, राजीव आनंद, जगत सिंह, जवाहर सिंह राणा, भीम सिंह चौहान, सीताराम नेगी, राकेश शर्मा, प्रताप चौहान, गीता, श्यामानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें