फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कनासर में जंगल के बीच बने रिजॉर्ट में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान जलकर हुआ राख, जंगल तक पहुंचती आग तो हो सकता था भारी नुकसान
विज्ञापन

चकराता। कनासर में घने जंगल के बीच बने एक रिजॉर्ट में अचानक आग लग गई। इस दौरान रिजॉर्ट में रखा सामान जलकर राख हो गया। रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग अगर, जंगल तक पहुंच जाती तो भीषण हादसा भी हो सकता था। ऐसे में अब जंगल के बीच रिजॉर्ट निर्माण पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के कनासर में एक रिजॉर्ट के निर्माणाधीन हिस्से में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में रिजॉर्ट से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। रिजॉर्ट आग से घिर गया। कर्मचारियों ने किसी तरह पानी से रिजॉर्ट की आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक भीतर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार ने बताया कि रिजॉर्ट में एक नए कॉटेज का निर्माण चल रहा था। बताया संभवत: शॉर्ट-सर्किंट या वेल्डिंग की चिंगारी से आग लगी होगी। बताया कि कॉटेज देवदार की लकड़ी से बन रहा था। ऐसे में आग तेजी से फैल गई। बताया कि रिजॉर्ट के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। वहीं, जंगल के बीच रिजॉर्ट निर्माण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर, आग जंगल तक पहुंच जाती तो वन संपदा का नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें