फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले गायक कैलाश खेर, साझा किए केदारनाथ यात्रा के अनुभव, पर्यटन और संस्कृति पर हुई चर्चा

Tue, 19 Apr 2022 05:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने चारधाम यात्रा अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी से मिले गायक कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। साथ ही केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिलने पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने अपने चारधाम यात्रा अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है।

ये भी पढ़ें...हादसा टला: काठगोदाम स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस का पहिया पटरी से उतरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन


बता दें, कि कैलाश खेर इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। सीएम धामी ने उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध में कैलाश खेर से बातचीत की। धामी ने देवभूमि की अलौकिकता को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। उधर बाबा केदार के भक्त कैलाश खेर ने उत्तराखंड की भव्यता के प्रचार में सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें