फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिख पर्यटक ने कार में खरोंच लगने पर निकाली तलवार, कार का शीशा तोड़ा, एक लड़की घायल... जमकर मचाया उत्पात

Sun, 15 Sep 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश

सार

सिख पर्यटक ने दूसरी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान दूसरी कार में बैठे लोग भाग गए। इस दौरान एक लड़की तलवार की चपेट में आने से घायल हो गई। 
विज्ञापन
हंगामा करता पर्यटक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऋषिकेश में चंद्रभागा पुल के समीप एक सिख पर्यटक ने तलवार लहराकर जमकर उत्पात मचाया। तलवार की चपेट में आने से एक लड़की घायल हो गई। पुलिस का कहना है कि सिख यात्री की धर पकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

रविवार देर शाम चंद्रभागा पुल के समीप एक सिख पर्यटक की कार को एक अन्य कार से हल्की खरोंच लग गई। इससे नाराज सिख पर्यटक ने कार से उतर कर हाथ में तलवार लेकर जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन

सिख पर्यटक ने दूसरी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान दूसरी कार में बैठे लोग भाग गए। सिख पर्यटक के तलवार लहराने पर यहां मौजूद एक लड़की तलवार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि लड़की को पांच टांके लगाए गए हैं। कोतवाल आरएस खोलिया ने बताया घटना की जानकारी मिली है। कार नम्बर के आधार पर सिख पर्यटक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें