भाजपा के लोग कुछ भी बोले दे सब माफ : हरक सिंह
कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, भाजपा के लोग कुछ भी बोले दे उन्हें सब माफ है, लेकिन मेरे मुंह से कोई शब्द निकल गया तो उसे धर्म से जोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल बयान में हरक सिंह ने कहा, कई बार मजाक में अपनेपन में कुछ कह देते हैं। उस बात को तूल देना ठीक नहीं है। भाजपा नेता प्रेमचंद अग्रवाल जब विधानसभा अध्यक्ष थे, उनके कार्यकाल में सदन में भाजपा के तत्कालीन विधायक स्व. हरभजन सिंह चीमा देर से पहुंचे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया उनका प्रश्न रह गया है। इस पर पीठ से विस अध्यक्ष ने कहा था चीमा जी 12 बज गए। प्रश्नकाल 11 से 12 बजे तक होता है। इस पर सदन में स्व. चीमा की खिल्ली उढ़ाई गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आलू से सोना बनाने की बात कही थी, जब पीएम की बात को राहुल गांधी ने दोहराया तो उसे तूल दिया गया। जब में भाजपा में था, उस समय न तो ईडी थी और न ही हरक सिंह धर्म विरोधी था। भाजपा नेताओं को दूसरे पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है।