फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: हत्या से पहले महीनों तक देहरादून में रहा था शूटर प्रियव्रत, सामने आई नई जानकारी

Fri, 02 Dec 2022 11:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पंजाब पुलिस शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गुजरात से गिरफ्तार शूटर प्रियव्रत उर्फ फौजी ने कई महीनों तक देहरादून में शरण ली थी। सोनीपत (हरियाणा) में एक हत्या के बाद उसने छिपने के लिए दून को ठिकाना बनाया था। अप्रैल में वह यहां से चला गया और 29 मई को उसने पंजाब के मनसा में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस शूटर की तलाश के सिलसिले में देहरादून पहुंची थी। पता चला था कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल रहा शूटर वारदात को अंजाम देने से पहले देहरादून में रहा था। दो शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था।

Haldwani: दोस्तों ने सुलह के लिए बुलाया...बात बिगड़ी तो हो गया खून खराबा...वारदात देख दहशत में आए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हरियाणा निवासी प्रियव्रत उर्फ  फौजी मुख्य शूटर था। प्रियव्रत अपने साथियों के साथ दून में कमरा किराए पर लेकर कई महीनों तक रहा। उसके साथ चार युवक और भी थे। मकान मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह अप्रैल में यहां से चला गया था। इससे पहले हेमकुंठ साहिब से लौटते हुए कुछ युवकों में से एक को पंजाब पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया था। इस युवक ने हत्यारों की मदद की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें