भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने शनिवार को बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। श्याम जाजू सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंचे।
उन्होंने करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ की पूजा में प्रतिभाग किया। उन्होंने कुछ देर तक बदरीनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को भी निहारा। इसके बाद वह सुबह सवा ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए।
बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी
बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश-बर्फबारी से धामों में ठंड बढ़ गई है। इन दिनों बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है।