फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के समधी की अस्थियां गंगा में विसर्जित, अभिषेक बच्चन और निखिल नंदा पहुंचे हरिद्वार

Thu, 09 Aug 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्व. राजन नंदा आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते अभिषेक बच्चन व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एस्कोर्ट कंपनी के मालिक और फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की पुत्री श्वेता बच्चन नंदा के ससुर राजन नंदा की अस्थियां हरिद्वार के कनखल स्थित सतीघाट पर विधि विधान से गंगा में विसर्जित की गई।

विज्ञापन


अस्थि विसर्जित राजन नंदा के पुत्र निखिल नंदा ने की। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अपने पुरोहित की बही में स्वर्गीय राजन नंदा के निधन अंकित कराई। राजन नंदा इसी घाट पर अपने पिता एचपी नंदा की अस्थि विसर्जन करने सन 1999 में आए थे।  

उद्योगपति राजन नंदा की अस्थि गंगा में विसर्जित करने के लिए उनका बेटा निखिल नंदा और  अभिषेक बच्चन अपने निजी यान से दोपहर 12 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार के कनखल स्थित सतीघाट पर दोपहर 1.45 बजे पहुंचे। सतीघाट पर निखिल नंदा ने अपने पिता राजन नंदा की अस्थियां विधि विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की। अस्थि विसर्जित उनके पुरोहित महेंद्र गौतम, विपुल गौतम, क्षितिज गौतम और नितिन माना ने पूरे विधि विधान के साथ कराई।
विज्ञापन


इस दौरान निखिल नंदा ने पुरोहित की बही में लिखा की उसके  पिता राजन नंदा की 76 साल की आयु में पांच अगस्त-2018 को निधन हो गया। इस दौरान निखिल के मां ऋतु नंदा, चाचा अनिल नंदा और बेटा अगस्तय आदि साथ में थे। आधे घंटे तक चले कर्मकांड के बाद दोपहर 2.13 बजे सभी लोग लौट गए। इस दौरान अभिषेक बच्चन के साथ पूरे परिवार को देखने को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी रही।  

सुपरस्टार राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पति थे राजन नंदा  
राजन नंदा का पांच अगस्त को दिल्ली में निधन हो गया था। राजन नंदा सन 1994 से एस्कोर्ट कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर थे। राजन नंदा दिवंगत सुपरस्टार राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के पति थे।          

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें