महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही केंद्रीय विद्यालय संगठन की रीजनल स्पोर्ट्स मीट में सोमवार को अंडर-16 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में केवि काशीपुर के शुभम सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं डिसकस थ्रो में केवि ओएनजीसी के अनिकेत काला अव्वल रहे।
अंडर-14 आयुवर्ग की 80 मीटर हर्डल रेस में ऋषिकेश के हिमांशु चौहान, हाई जंप में कौसानी के मनोज मेहरा, डिसकस थ्रो में राजगढ़ी के संदीप विजेता रहे। अंडर-16 100 मीटर दौड़ में काशीपुर के शुभम सिंह, 100 मीटर हर्डल दौड़ में आईएमए दून के नितेश कुमार, हाईजंप में बनबसा के आफताब सैफी, डिसकस थ्रो में धारचूला के रंजीत सिंह, तीन हजार मीटर दौड़ में मसूरी के हिमांशु सजवाण ने प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-18 पांच हजार मीटर दौड़ में केवि नंबर वन रुड़की के देवेश नेगी, 110 मीटर हर्डल में नंबर वन मुजफ्फरनगर के कुशाग्र वीर, हाईजंप में केवि नंबर दो रुड़की के योगेश कुमार और डिसकस थ्रो में ओएनजीसी के अनिकेत काला विजेता रहे।