फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर भूमि पूजन: अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए धर्मनगरी हरिद्वार से संतों का कूच शुरू

Mon, 03 Aug 2020 02:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
ayodhya, ram mandir, saint - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के लिए धर्मनगरी हरिद्वार से संतों का अयोध्या कूच शुरू हो गया है। सोमवार को इस क्रम में राम मंदिर न्यास के सदस्य परमानंद महाराज के बाद निरंजनी अखाड़े के सचिव एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज मंदिर की मिट्टी और गंगाजल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


इस दौरान महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि राम मंदिर की लड़ाई की जीत में सबसे बड़ी भूमिका अशोक सिंघल की रही। आज उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ महंत को रवाना किया गया। इस दौरान कई अंत संत भी मौजूद रहे।

मायादेवी की मिट्टी लेकर रवाना हुए हरिगिरि

अयोध्या में रामलला के मंदिर भूमिपूजन समारोह में भाग लेने के लिए हरिद्वार के संत अयोध्या रवाना हो गए हैं। हरिद्वार की अधिष्ठात्री मायादेवी की मिट्टी भी अयोध्या ले जाई गई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि व अन्य संतों के साथ माया देवी मंदिर की मिट्टी एकत्रित की। वे अपने साथ गंगाजल भी ले गए हैं। इससे पूर्व जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि अयोध्या के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जटाशंकर महादेव मंदिर में जलेेंगे 1011 दीप

आगामी पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता जटाशंकर महादेव मंदिर में शाम पांच बजे 1011 दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण की कामना करेंगे।

खानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीष चौधरी ने बताया कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे।

इसी खुशी में खानपुर भाजपा कार्यकर्ता शाम पांच बजे जटाशंकर महादेव मंदिर परिसर में 1011 दीप प्रज्ज्वलित कर देश और विश्व कल्याण की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भगत सिंह चौधरी, चरण सिंह पंवार, मनोज पंवार आदि का सहयोग रहेगा।

गंगाजल लेकर अयोध्या रवाना हुए स्वामी परमानंद

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य एवं अखंड परम धाम आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी परमानंद महाराज सरस्वती प्रदेश के चारों धामों की मिट्टी, गंगाजल और कैलाश पर्वत से लाए गए कंक्कड़ को लेकर रविवार को हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें