बरेली से डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को पीलीभीत भेजा गया है। वहां वह छह अगस्त तक कैंप करेंगे। इधर डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने यूपी और उत्तराखंड की सीमा का औचक निरीक्षण किया।
सीमा पर खटीमा पुलिस के हल्दी घेरा देवहा पुल पर सुरक्षा व्यवस्था देखकर उन्होंने चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप बिष्ट की सराहना भी की।
डीआईजी ने औचक निरीक्षण के दौरान सीमा पर सुरक्षा का आकलन कर तत्काल एसपी पीलीभीत जय प्रकाश को उत्तराखंड पुलिस की तर्ज पर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को कहा है।
सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस तालमेल बनाकर सुरक्षा और कार्य किए जाएंगे। इस दौरान सीओ जहानाबाद प्रमोद कुमार, एसओ खीम सिंह जलाल, मझोला चौकी प्रभारी कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।