फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ बनाए जाने पर बोले भगत 'संघर्ष काम आया, मैं भी 23 दिन जेल में रहा बंद'

Wed, 05 Feb 2020 08:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन करने की घोषणा की। इस घोषणा का स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि वह भी श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े थे। आंदोलन के दौरान वह 23 दिन अल्मोड़ा जेल में बंद रहे। उन्होंने कहा,‘मुझे बेहद खुशी है कि संघर्ष काम आया।’

विज्ञापन


भगत देहरादून में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना के अनुरूप अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो सकेगा। यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी। भाजपा ने हमेशा इस मांग के साथ स्वयं को जोड़कर रखा। व्यक्तिगत तौर पर उनकी भावनाएं श्रीराम मंदिर से जुड़ी रही। वे राम मंदिर निर्माण के आंदोलन में शामिल रहे और जेल गए। उत्तराखंड के लोगो ंने इस आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। 

भगत ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार ने मजबूत साक्ष्य दिए। इन साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने अपना फैसला दिया। ये हमारे सौभाग्य की बात है कि करीब 450 वर्ष बाद बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के हम साक्षी होंगे और हमारी आने वाली पीढ़ियां इस महान कार्य से प्रेरित होगी। 
विज्ञापन


बकौल भगत, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट में 15 ट्रस्टी होंगे। जिनमें एक ट्रस्टी अनुसूचित जाति समाज से रहेगा। यह फैसला सामाजिक सौहार्द को मजबूूत करने वाला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई व धन्यवाद दिया। पत्रकार वार्ता में दौरान प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी, राजीव उनियाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

मेरे अध्यक्ष बनने से 80 साल के बूढ़े में भी दौड़ा करंट : भगत

भाजपा की कमान संभालने के बाद राज्य के दौरे से लौटे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है,‘ मेरे अध्यक्ष बनने से 80 साल के बूढ़े में भी करंट दौड़ गया है। मेरे स्वागत में जवान, वृद्ध और समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में आए। वे बहुत उत्साहित हैं। ’ 

भगत प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह को देखकर वे कह सकते हैं कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 57 सीटों के आंकड़े को पार करेगी। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी अभी से चुनाव में उतर गई है? उन्होंने कहा कि चुनाव में तभी उतरेगी जब चुनाव होंगे, लेकिन चुनाव से पहले सेना तैयार करने का काम शुरू हो गया है। युवाओं, वृद्धों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों में भाजपा को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 2022 के चुनाव में 2017 के चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर उनके दिए गए बयान पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने यह कहा था कि मेरी इच्छा है या व्यक्तिगत राय है कि केवल दो साल रह गए हैं, मंत्रिमंडल का विस्तार कर मंत्री बना दिए जाने चाहिए।’ प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अनौपचारिक बैठक थी। इसमें राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन को आना था, लेकिन उन्हें बताया गया है कि उनका दौरा स्थगित हो गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के चलते बैठक टाल दी गई। इस पर भगत ने कहा कि चुनाव की व्यस्तता भी हो सकती है।

 प्रदेश सरकार ने विधायकों के सम्मेलन आयोजित करने के बारे में जब उनसे पूछा गया कि क्या तीन साल बाद सरकार, मंत्री, विधायक और संगठन के बीच समन्वय बनाने की जरूरत पड़ रही थी। इस पर भगत ने कहा कि सरकार और संगठन, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच अच्छा तालमेल है। बड़ा परिवार होने के कारण यदि कोई बात आती है, तो उसे बैठकर हल कर लिया जाता है।’ विपक्षी विधायकों को सम्मेलन में बुलाए जाने के प्रश्न पर भगत ने कहा कि विपक्षी विधायक भी मुख्यमंत्री से मिलते रहते हैं। किस किस विधायक बुलाया जा रहा है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें