फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: श्री झंडेजी मेला...दरबार साहिब में दर्शनी गिलाफ के लिए अब बुकिंग, तो 111 साल बाद मौका

Mon, 10 Mar 2025 02:55 PM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

शनील गिलाफ की भी 2050 तक बुकिंग पूरी हो चुकी है। प्रेम, सद्भावना और आस्था के प्रतीक श्री झंडेजी का आरोहण इस बार पंचमी तिथि पर 19 मार्च को होगा। इसके साथ ही मेला भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून झंडा जी मेला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक श्री झंडेजी मेले की तैयारी जोरों से चल रही है। श्री झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका इस बार पंजाब के दो भाइयों को मिला है। उनके दादा ने करीब 100 साल पहले श्री दरबार साहिब में इसकी बुकिंग कराई थी। वहीं, अब बुकिंग हुई तो 111 साल बाद दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


दर्शनी गिलाफ के लिए श्री दरबार साहिब में 2135 तक बुकिंग हो चुकी हैं। वहीं शनील गिलाफ की भी 2050 तक बुकिंग पूरी हो चुकी है। प्रेम, सद्भावना और आस्था के प्रतीक श्री झंडेजी का आरोहण इस बार पंचमी तिथि पर 19 मार्च को होगा। इसके साथ ही मेला भी शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham:  वैकल्पिक मार्ग बनाने में 400 मीटर का हिस्सा शेष, गरुढ़चट्टी से रामबाड़ा तक किया जाना है तैया

इसके लिए दून के साथ ही देश-विदेश की संगत उत्साहित हैं। श्री झंडे जी मेला प्रबंधक समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने बताया कि श्री दरबार साहिब में दर्शनी गिलाफ के लिए आखिरी बुकिंग 13 फरवरी 2025 को हुई थी। जबकि, शनील गिलाफ की अखिरी बुकिंग 24 फरवरी 2025 को हुई थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें