दसलक्षण पर्व के दसवें दिन भगवान श्रीजी की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई यात्रा में सुंदर झांकियां के साथ जैन समाज के लोग भजनों पर झूमते चल रहे थे। वहीं कलाकारों ने कत्थक की प्रस्तुति से मन मोह लिया।
विभिन्न बोलियों के बाद सुबह 11 बजे जैन धर्मशाला से रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में चौबीसी रथ, समवशरण, बाहुबली अभिषेक, पांडुकशिला अभिषेक रहा। इस दौरान दिल्ली से आए जिया बैंड की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। यात्रा आढ़त बाजार, तीर्थंकर महावीर चौक, जैन मंदिर, झंडा बाजार, अखाड़ा बाजार, सब्जी मंडी, मोती बाजार, शहर कोतवाली, पलटन बाजार से होते हुए घंटाघर से सरनीमाल बाजार, राजा रोड, महराजा अग्रसेन चौक होते हुए श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जैन धर्मशाला में पहुंची। जहां श्रीजी की प्रथम आरती की गई। वहीं वाणी जैन इंटर कॉलेज और महावीर जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने महावीर भगवान का संदेश दिया।
इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, संदीप जैन, प्रवीण जैन, विनय जैन, अजित जैन, संजय जैन, राजीव जैन, अमित जैन, संजय जैन, महेंद्र जैन, दिनेश जैन, हर्ष जैन, अनिल जैन, गौरव जैन, पूर्णिमा जैन, सुनना जैन, मंजू जैन, अलका जैन, सुमन जैन, मोनिका जैन आदि मौजूद रहे।
बोलियां इस प्रकार रहीं
खवासी की बोली - राजीव जैन, नेहरू कॉलोनी
सारथी की बोली -अनुभव जैन, सुधीर मेडिकोज
खजांची की बोली -विभोर जैन, सुधीर मेडिकोज
आरती की बोली - मंजू जैन, राजीव जैन, जैन कॉलोनी
जिनवाणी की बोली - हिमांशु जैन व सुरभि जैन
जिनवाणी की बोली - जिनवाणी जाग्रति मंच
जिनवाणी मां के सारथी - रेणु जैन, तिलक रोड
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से निकाली गई रथयात्रा में भांगड़ा करते सिख ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से रथयात्रा में केरला कत्थक की प्रस्तुति देते कलाकार ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से निकाली गई रथयात्रा में नाचते गाते हुए चलते श्रद्वालु ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से निकाली गई रथयात्रा में भगवान जी रथ के साथ चलते श्रद्धाल
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से निकाली गई रथयात्रा में नाचते गाते हुए चलते श्रद्वालु ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से निकाली गई रथयात्रा रथ में सवार श्रद्धालु ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से रथयात्रा के दौरान सजी झांकी ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से रथयात्रा के दौरान सजी झांकी ।
अंनत चतुर्दशी के अवसर पर जैन धर्मशाला से रथयात्रा के दौरान सजी झांकी ।