फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटा पैर मामला : पुलिस ने अस्पतालों में शुरू की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौडा सरोली गांव की नदी में कटा पैर मिलने के बाद पुलिस ने अस्पतालों में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र के अस्पतालों को पत्र भेजे हैं। साथ ही एक टीम को स्थलीय निरीक्षण और पूछताछ के लिए भी लगाया गया है। इसके साथ ही आसपास के जंगलों में शव के खोजबीन चल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर से सटे गांव सौडा सरोली में कबाड़ी ने एक पॉलीथीन में मानव अंग (बांया पैर) होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पैर को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। इस प्रकरण में एक अंदेशा हत्या कर शव के टुकड़े करने का है तो दूसरा किसी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पैर काटने की बात सामने आ रही है। पैर एक पीले रंग की पॉलीथीन में रखा हुआ था तो इस बात की आशंका ज्यादा है कि यह किसी अस्पताल या क्लीनिक से ही फेंका गया हो।
एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में पड़ताल के लिए एक दारोगा के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। सभी अस्पतालों को पत्र भेजे गए हैं। साथ ही यह टीम मौके पर जाकर पिछले दिनों हुए ऑपरेशन आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आसपास के जंगलों और गांव में जाकर गायब व्यक्ति के संबंध में भी पड़ताल की जा रही है। अभी तक पुलिस को इस संबंध मेें कोई सुराग नहीं मिले हैं कि कहीं किसी की हत्या की गई हो। यदि ऐसा होता तो आसपास या कुछ दूरी पर शव या अन्य कोई अंग बरामद जरूर होता। हालांकि, अभी जांच जारी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें