फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली निकलेगा इन शोरूमों का 'दीवाला'

Sun, 27 Oct 2013 09:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के तीन वाहन शोरूम के दस्तावेजों में खामियां मिलने पर आरटीओ ने नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के लिए ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान यह शोरूम इस वाहन नहीं बेच पाएंगे। शनिवार को छापा पड़ते ही वाहन शोरूमों में हड़कंप मच गया। दिवाली के मौके पर वाहन शोरूमों के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

दस्तावेजों में गड़बड़ी
आरटीओ को शिकायत मिली थी कि मोहब्बेवाला में स्थित भगत फोर्ड, फॉक्सवैगन, मैसर्स केटीएम स्टोर (बजाज बाइक शोरूम) और हरिद्वार बाईपास स्थित प्रीमियर मोटर्स (महिंद्रा एंड महिंद्रा) में दस्तावेजों में गड़बड़ी है। शोरूम वाहनों को ब्लैक में भी बेच रहे हैं।
विज्ञापन


फार्म-19 नहीं दिखा सके
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले भगत फोर्ड में छापा मारा। जांच में पता चला कि यहां ट्रेड सर्टिफिकेट के मानक से ज्यादा वाहन बेचे जा रहे थे। केटीम के कर्मचारी ट्रेड सर्टिफिकेट और फार्म-19 नहीं दिखा सके। फॉक्सवैगन के शोरूम में भी दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई। जबकि प्रीमियर मोटर्स में दस्तावेज सही पाए गए। आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टी होने पर कार्रवाई की गई।

गाड़ी के लिए करना होगा इंतजार
जिन लोगों ने आगामी सप्ताह के लिए इन शोरूम से कार या बाइक बुक कराई थी, उनको अब कुछ और इंतजार करना होगा। वहीं, त्योहारी सीजन में हुई इस कार्रवाई के कारण वाहन शोरूमों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। इन दिनों वाहनों की बिक्री सबसे अधिक होती है, लेकिन यह शोरूम एक भी गाड़ी नहीं बेच पाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी के अनुसार एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न मिलने पर ट्रेड सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया जाएगा।

क्या है ट्रेड सर्टिफिकेट
हर वाहन शोरूम ट्रेड सर्टिफिकेट के लिए आरटीओ में आवेदन करता है। किसी शोरूम को एक दिन में दस वाहन बेचने का मिलता है तो किसी को बीस वाहन बेचने का ट्रेड सर्टिफिकेट मिलता है। भगत फोर्ड शोरूम को एक दिन में दस वाहन बेचने की अनुमति थी, लेकिन इसका उल्लंघन हो रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें