फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के कातिल गुलदार को गोली से उड़ाया

Sat, 02 Nov 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
झाझरा रेंज अंतर्गत धौलास के बिरावड़ी मजरा में आदमखोर गुलदार ने मनीषा (9) पुत्री तिलकराज पर हमला कर दिया। गंभीर घायल बालिका को एंबुलेंस 108 से राजकीय अस्पताल प्रेमनगर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गुलदार को शूटर ने उड़ाया
मुरादाबाद के शूटर संजय सिंह की देखरेख में पहुंची टीम ने घटनास्थल के आसपास घात लगाए बैठे आदमखोर को मार गिराया। बालिका मूलरूप से नेपाल की रहने वाली थी। गुलदार के द्वारा बच्ची को मार डालने से गांव में दहशत बनी है।
शनिवार शाम साढ़े छह बजे आंगन में खेल रही मनीषा पर गुलदार ने झपट्टा मार दिया।

आसपास के लोगों की नजर गुलदार पर पड़ी। लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भगा दिया। गंभीर जख्मी बालिका को ग्रामीण एंबुलेंस 108 से अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बालिका के माता-पिता इस समय नेपाल गए हैं।
विज्ञापन


विधायक ने दी जानकारी
विधायक सहदेव पुंडीर ने डीएफओ और रेंज अधिकारी से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। मालूम हो कि इससे पूर्व चांदमारी क्षेत्र में भी गुलदार ने करीब 15 दिन पूर्व कक्षा नौ में पढ़ने वाली बच्ची को शिकार बनाया था। रेंज अधिकारी आरपीएस नेगी ने बताया कि दस वर्ष की मादा गुलदार को करीब साढ़े आठ बजे शिकारी दल ने मार गिराया। नेगी ने बताया कि गुलदार को पूर्व में ही आदमखोर घोषित किया जा चुका है।

गुलदार का किया जाएगा पीएम
प्रभागीय वनाधिकारी सुशांत पटनायक ने बताया कि करीब नौ बजे घटनास्थल से करीब दो सौ मीटर दूरी पर गुलदार का शव बरामद हो गया है। रविवार सुबह पंचनामा करके शव को जला दिया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि कुछ दिन पूर्व चांदमारी में 9वीं में पढ़ने वाली बच्ची को शिकार बनाने वाला भी यही गुलदार था।

पहले भी हो सक्रिय हो चुका है आदमखोर
वर्ष 2008-09 में भी गुलदार झाजरा रेंज में सक्रिय हुआ था। उस दौरान गुलदार ने बंशीवाला में एक महिला को मार दिया था जबकि कई लोगों पर हमला किया था। नाराज ग्रामीणोें ने उस दौरान गुलदार को मारने के लिए हाईवे तक जाम किया था। उस वक्त भी मुरादाबाद के शिकारी संजय सिंह ने आदमखोर को मारकर उसके आतंक से लोगों को निजात दिलाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें