फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी डाइवर्जन के पास रेस्टोरेंट के बाहर चली गोली, एक युवक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 09 Aug 2025 12:06 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादूनमसूरी डाइवर्जन के पास देर रात कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गाय। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने हवा में फायर कर दी।
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र में मसूरी डाइवर्जन से कुछ ही दूरी पर एक रेस्टोरेंट के बाहर देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना राजपुर की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को एक युवक घायल अवस्था में मिला। घायल युवक को तुरंत एम्बुलेंस से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग, पुत्र शिवराज गुरुंग, निवासी अनारवाला, देहरादून के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पता चला कि संभव गुरुंग अपने कुछ साथियों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था, जहां किसी बात को लेकर उनका दो युवकों और एक युवती से विवाद हो गया।

विवाद रेस्टोरेंट के बाहर भी बढ़ गया। इसी दौरान, जब संभव के कुछ साथी मौके पर इकट्ठा हो गए, तो दूसरे पक्ष के एक युवक ने डराने की नीयत से हवा में फायर किया। गोली लगने से संभव गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आपदा से थम गईं चारधाम यात्रा की रफ्तार, धराली में आई आपदा के साथ जगह-जगह भूस्खलन ने बढ़ाई मुश्किल

विज्ञापन


घायल के परिजनों द्वारा राजपुर थाने में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को संभावित ठिकानों पर रवाना किया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें