फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईटीआई में अनुदेशकों की कमी, न्यायालय का निर्णय आने पर ही होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान में स्वीकृत 13 पदों में से पांच पद रिक्त होने के कारण पढ़ाई हो रही प्रभावित
विज्ञापन

विकासनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अनुदेशकों की कमी बनी है। संस्थान में स्वीकृत 13 पदों में से पांच पद रिक्त होने के कारण यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
संस्थान में वर्तमान में पांच ट्रेड में विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें प्रथम वर्ष में 138 और द्वितीय वर्ष में 90 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड में अनुदेशक के दो पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक पद रिक्त है। इसी प्रकार विद्युतकार ट्रेड में पांच में से एक पद, फिटर ट्रेड में चार में से एक पद रिक्त है जबकि वेल्डर ट्रेड के दोनों पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

आरएसी ट्रेड में अनुदेशक का पद स्वीकृत ही नहीं है। इस ट्रेड में प्रथम वर्ष में 17 और द्वितीय वर्ष में 21 विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनकी पढ़ाई गणित और कला के अनुदेशकों के भरोसे चल रही है।
अनुदेशकों का कहना है कि संस्थान में संसाधन और तकनीकी उपकरण मानकों के अनुरूप उपलब्ध हैं। यहां हर वर्ष कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई विद्यार्थी निजी कंपनियों में रोजगार के लिए चयनित होते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट से फैसला आने के बाद संस्थान में भरे जाएंगे पद
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनुदेशकों के रिक्त पदों की जानकारी विभाग के संज्ञान में है। कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर स्वीकृत पदों पर नियुक्ति की मांग की है। उत्तराखंड में 370 नियुक्तियां होनी है, जिनका मामला न्यायालय में चल रहा है। फैसला आने के बाद हमारे संस्थान में पद भर जाएंगे।

- बीरेद्र सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें