फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नो पार्किंग में खड़े 50 वाहनों के चालान, दुकानदारों पर एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए दून पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया है। अभियान के दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने डिस्पेंसरी रोड, तहसील चौक और पलटन बाजार क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े 50 वाहनों के चालान किए। दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सामान रखकर आवागमन बाधित करने वाले 10 दुकानदारों पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में अव्यवस्थित पार्किंग और फुटपाथों पर अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अभियान का उद्देश्य यातायात बाधित होने से रोकना और बाजारों में आवाजाही सुचारू बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नो पार्किंग में वाहन खड़े करने और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें