फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 करोड़ रुपये आया एक महीने बिजली का बिल, पैरों तले खिसक गई जमीन

Sat, 01 Dec 2018 08:29 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
20 करोड रुपए बिजली का बिल
विज्ञापन

अगर बीस करोड़ रुपए बिजली का बिल आ जाए तो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। जी हां, यहां ऐसा सच में हुआ है। एक दुकान का बिजली बिल करीब 20 करोड़ आया है। ये कोई वर्षों पुरानी बकायेदारी नहीं बल्कि एक महीने का बिल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह हैरतअंगेज घटना ऋषिकेश के आइडीपीएल निवासी राकेश कुमार के साथ हुई है। राकेश तपोवन में एक छोटी सी दुकान पर फोटो स्टेट और साइबर कैफे का संचालन करते हैं।
 

इस दुकान पर लगा बिजली का कनेक्शन उनके भाई देव प्रकाश के नाम पर आता है। शुक्रवार की सुबह राकेश कुमार के मोबाइल पर ऊर्जा निगम की ओर से एक मैसेज आया, जिसमें उनके  दुकान का एक माह का बिजली का बिल 19 करोड़ 84 लाख 59 हजार 959 रुपये बताया गया।
विज्ञापन

इस हैरान कर देने वाली सूचना की पुष्टि के लिए उन्होंने इंटरनेट से बिल की कॉपी निकाली।

वहां भी 19 करोड़ से ज्यादा का बिल दिखा। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर उन्हें पूरा मामला बताया।

इस सरकारी लापरवाही पर एसडीओ सौरभ चमोली का कहना है कि तकनीकी त्रुटि के चलते ये हुआ है। इसे सुधार लिया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि वह कई वर्षों से इसी दुकान का बिजली का बिल एक हजार से पंद्रह सौ रुपये चुकाते आ रहा हैं।

इसके बाद राकेश ने दुकान पर पहुंचकर मीटर चेक किया तो बिल में दर्ज रीडिंग भी सही थी।

कुछ देर बाद फिर से राकेश कुमार के मोबाइल पर 1690 रुपये का बिजली के बिल का मैसेज आया। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें