फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी पर दुकानदारों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएसबीटी परिसर का संचालन करने वाली निजी कंपनी पर धर्मस्थल की दीवार तोड़ने और ईंटों का इस्तेमाल गड्ढों को भरने में करने को लेकर दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। साथ ही आरोप लगाया कि कंपनी सुविधाएं देने के एवज में शुल्क तो ले रही है, लेकिन सुविधाएं नहीं दे रही है। कंपनी अधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

आईएसबीटी परिसर के रखरखाव समेत अन्य सुविधाओं के संचालन की जिम्मेदारी रैमकी कंपनी करती है। कंपनी अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को कर्मचारियों ने धर्मस्थल से सटी दीवार से कुछ ईंट निकालकर उन स्थानों पर डाल दिया, जहां बारिश के चलते जलभराव हो गया था। इस बात को लेकर दुकानदार भड़क गए। इन्होंने उत्तराखंड रक्षा अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप खत्री की अगुवाई में हंगामा कर कंपनी अधिकारियों का घेराव कर दिया। मामला तूल पकड़ता इससे पहले मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि कंपनी कर्मचारियों ने धर्मस्थल की दीवार तोड़कर गड्ढों का भराव किया है। जबकि उन्हें बाहर से ईंटें मंगवाकर तारकोल आदि डालकर गड्ढों को भरना चाहिए। आरोप लगाया कि कंपनी सुविधाओं के नाम पर कुछ मुहैया नहीं करवा रही है। लेकिन कंपनी अधिकारी मेजर (सेवानिवृत्त) वीरेंद्र सिंह नेगी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। बताया दुकानदारों पर लाखों रुपये किराये का बकाया है। यह न देना पड़े इसके लिए यह हंगामा कर रहे हैं। हंगामा करने वालों में सुरजीत नेगी, मुन्ना बजरंगी, राहुल गुंसाई, जयवर्धन सिंह समेत कई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें