19वीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में राज्य के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब तक कई निशानेबाज ऑल इंडिया जीवी मावलंकर/नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए अपने-अपने वर्गों में क्वालिफाई कर चुके हैं।
जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान पौंधा मझौन में चल रही 19वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को 10 मीटर एयर रायफल पुरुष वर्ग में विचित्र त्यागी पहले व अंकुर कुमार दूसरे स्थान पर हैं। महिला वर्ग में डॉली राजपूत पहले और दीपिका चौधरी दूसरे स्थान पर बनीं हुई हैं। 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में अनमोल शर्मा पहले व अभिनव पांडेय दूसरे स्थान पर हैं। 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में हर्षित धीमान पहले और आदित्य जोशी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। 50 मीटर रायफल प्रोन के पुरुष वर्ग में सैफ राजा पहले व नितिन थापा दूसरे और महिला वर्ग में प्रियांशी गट्टानी पहले व प्रिया कैंतुरा दूसरे स्थान पर हैं।
इस मौके पर सुभाष राणा, अशोक शाही, योगेश शर्मा, संजय कुमार, आनंद रावत, रोशन रावत, अनूप पोखरियाल, सुमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, रोहित प्रजापति, प्रेम प्रकाश, रजत शर्मा, सूरज बिष्ट, विस्मित रैठवाण, मनीष कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।