फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में हुई ऐसी रैगिंग कि वायरल हो गया मामला, तरीका जानकर सकते में आए अफसर

Thu, 20 Sep 2018 03:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
ragging is punishable
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले की जांच कर रही एंटी रैगिंग कमेटी के सामने वरिष्ठों के खिड़की से मुर्गा बनने के आदेश देने की बात सामने आई है। यह मामला इन दिनों खूब चर्चा में है।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने बुधवार को एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग की। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने मंगलवार को रैगिंग के मामले की जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पूछताछ में कुछ छात्रों ने बताया था कि वरिष्ठ खिड़की के बाहर से मुर्गा बनने का आदेश देते हैं। जिससे की वह पकड़ में न आ सकें। अधिकारियों ने एमबीबीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं से कहा कि उत्पीड़न होने पर तत्काल जानकारी दें।

विज्ञापन

जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा

अधिकारियों ने कहा कि जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। दोनों अधिकारियों ने अपने मोबाइल नंबर देने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी नंबर दिया।

यूजीसी में शिकायत करने वाला पीड़ित चाहे तो फोन कर आपबीती बता सकता है और उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है, दो-तीन दिन बाद एक बार फिर एक-एक छात्र-छात्रा को बुलाकर बात की जाएगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरजी नौटियाल, डॉ. अजय आर्या, डॉ. विनीता रावत, आलोक उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन

ये निर्देश भी दिए

- एंटी रैगिंग स्कवायड गोपनीय तरीके से मामले की पड़ताल करे।
- प्रत्येक 15 दिन में ड्राप बाक्स भी एमबीबीएस के सभी सौ छात्र एक पत्र डालेंगे।
- शिकायत हो या न हो मगर पत्र डालना अनिवार्य होगा।
- सौ छात्र-छात्राओं की 25-25 की टीम बनेगी। प्रत्येक टीम पर मेडिकल कालेज प्रबंधन का एक कर्मी रहेगा तैनात।
- छात्र-छात्राओं से संवाद करने के साथ ही उनके परिजनों से भी करेगा बात और देगा रिपोर्ट।
- सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने छात्र-छात्राओं को दिए नंबर, कहा, फोन करें, गोपनीय रहेगा नाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें