फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकारी अस्पताल में फर्श पर कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा की मौत

Thu, 20 Sep 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून राजधानी में संवेदनहीनता की हदें पार कर दी गई। सरकारी अस्पताल में फर्श पर गर्भवती महिला की डिलीवरी करा दी गई। जिसके बाद मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


दून महिला अस्पताल में गुरुवार को एक गर्भवती महिला को फर्श पर डिलीवरी कराई गई। इस दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस पर परिजनों और लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएस का घेराव कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला सूची (27 वर्ष) पत्नी रमेश निवासी चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) को 15 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में बेड न होने पर उसे फर्श पर ही लेटाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने किया सीएसएस का घेराव

गुस्साएं परिजनों ने किया सीएसएस का घेराव - फोटो : amar ujala
गुरुवार सुबह चार बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमएस का घेराव किया। सीएमएस ने डॉक्टर पर कार्रवाई की बात की, तब जाकर परिजन शांत हुए।

बता दें कि अस्पताल में 111 बेड स्वीकृत थे, पर व्यवस्था के तहत अस्पताल में 113 बेड किसी तरह लगाए गए हैं। लेकिन मरीजों के अत्याधिक दबाव के कारण इससे कई अधिक मरीज भर्ती किये जाते थे।
 
बताया गया कि अस्पताल में रोजाना करीब 150-55 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां गर्भवती महिलाएं जहां-तहां फर्श पर लेटी मिलती हैं। कहीं तो एक बेड पर दो-दो महिलाएं भर्ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें