फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में हुआ शिवरात्रि का अद्भुत संयोग, हर ओर गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 02 Aug 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों का रेला - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवरात्रि के अद्भुद संयोग ने कांवड़ियों समेत शिवभक्तों का उल्लास दोगुना कर दिया। द्रोणनगरी में भक्तिरस की ऐसी धारा बही कि शिवालय हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हो उठे। रात 12 बजे से शुरू हुआ अभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। शिव भक्ति में सराबोर कांवड़ियों ने पूरे दिन बाबा का जलाभिषेक किया तो शिवालियों में शिव जी का विशेष शृंगार किया गया। जगपालनकर्ता, दुखहर्ता के समक्ष माथा टेक श्रद्धालुओं ने मनवांछित फल प्राप्ति की कामना की।
विज्ञापन


इस मौके पर टपकेश्वर मंदिर में बाबा का रुद्राभिषेक किया गया। रविवार रात बारह बजे से सोमवार सुबह तीन बजे तक कांवड़ियों ने मंदिर में जल चढ़ाया। इस मौके के लिए दूर-दराज के लोगों ने पहले ही अभिषेक की बुकिंग करा ली थी। शिवरात्रि पर उन्होंने फोन पर बाबा का अभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर में बैठे श्रद्धालुओं ने यजमानों के लिए जप एवं यज्ञ किया।

मंदिर के महंत कृष्णा गिरी ने बताया कि इस मौके के लिए बाबा को देवेश्वर स्वरूप में सजाया गया था। सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में माता-पिता एवं बुजुर्गो की लंबी आयु के लिए अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

दिया हरेला का संदेश, सब्जियों से किया बाबा का शृंगार

भगवान शिव - फोटो : AmarUjala
इस मौके पर पवित्र गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर आदि से भोलेनाथ का अभिषेक कर उनका विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि बाबा को हरी सब्जियों से सजाने के साथ ही हरेला का संदेश दिया गया।इसके साथ ही दिनभर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

डाकरा स्थित नागेश्वर मंदिर में भोले नाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ योगी ने बताया कि सावन के महीने में मंदिर में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कालिका भवन, पंचायती मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर, गीता भवन आदि स्थानों पर भगवान भोलेशंकर की स्तुति एवं पूजा की गई।

ऑनलाइन कराया अभिषेक
गढ़ी कैंट स्थित शनि मंदिर के आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने विदेशों में रहने वाले लोगों का ऑनलाइन अभिषेक कराया। उन्हें पहले ही सामग्री कुरियर से भेज दी गई थी। शिवरात्रि के मौके पर जब वह ऑनलाइन हुए तो उन्हें सभी प्रक्रिया बताते गए, उन्होंने ऑनलाइन ही रूद्राभिषेक के साथ सभी पूजा की।
विज्ञापन

दस किमी दंडवत करते पहुंचे मंदिर

दस किमी दंडवत करते पहुंचे शिवभक्त - फोटो : AmarUjala
पटेलनगर निवासी अमित कुमार और कपिल दस किमी दंडवत करते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचे। अमित ने बताया कि वह 27 सालों से हरिद्वार से कांवड़ ला रहे हैं, अब तो वह परिवार के बच्चों को भी साथ ले जाते हैं। बताया कि वह कुछ किमी हरिद्वार में और कुछ दून में चलते हुए दस किमी दंडवत करते हैं। बाबा पर अटूट निष्ठा है, इसलिए इसमें कोई कष्ट भी नहीं होता। कपिल ने बताया कि दंडवत करने की शक्ति बाबा ही देते हैं और कब दस किमी का रास्ता कट जाता है, पता ही नहीं चलता। 

नदी से दूर रहने का देते रहे संदेश
इन दिनों नदी के पास फोटो खिचवाते हुए पानी में गिरने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ऐसे में शिवरात्रि के मौके पर टपकेश्वर प्रबंधन ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिस की मदद से मंदिर के सेवादार नदी के आसपास नजर बनाए हुए थे। वहीं लाउड स्पीकर से भी लगातार श्रद्धालुओं से नदी के पास न जाने की अपील की जा रही थी। क्योंकि इन दिनों तमसा नदी का बहाव काफी तेज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें