फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन ब्लाइंड फुटबॉल में शिवम नेगी ने दागे दो गोल

विज्ञापन
शिवम नेगी के साथ गाइड नरेश सिंह नयाल।
विज्ञापन
देहरादून। एशियाई ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के शिवम नेगी ने मलेशिया के खिलाफ दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। पहली बार एशियन ब्लाइंड फुटबॉल में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के शिवम गोल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बने। टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रही भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा।
विज्ञापन

थाईलैंड के पट्टाया शहर में 28 सितंबर से सात अक्तूबर तक एशियन ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। भारतीय टीम के गोल गाइड रहे नरेश सिंह नयाल ने बताया कि भारतीय टीम ने एशियन टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा लिया। टीम में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) के शिवम नेगी, पंकज राणा, सोवेंद्र शामिल रहे। पंकज राणा की कप्तानी में भारतीय टीम ने प्रतिभाग किया। मलेशिया के खिलाफ शिवम नेगी ने निर्णायक दो गोल किए। नरेश सिंह नयाल ने कहा कि गोल गाइड के रूप में उन्होंने भी 12 गोल पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें