फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमदार गेंदबाजी के दम पर जीता उत्तराखंड

विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शॉट लगाते उत्तराखंड के उन्मुक्त चंद
विज्ञापन
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को खेले गए मैच में उत्तराखंड ने अरुणाचल को आठ विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद उत्तराखंड की टीम का निश्चित रूप से आत्मविश्वास बढ़ा है और ग्रुप क्वीलिफाई करने की मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।
विज्ञापन

तनुष क्रिकेट ग्राउंड में हुए मैच में अरुणाचल प्रदेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान उन्मुक्त चंद ने शुरुआती ओवर में ही स्पिनर राहिल शाह को बाल थमाई। राहिल ने भी उम्मीदों पर खरे उतरते हुए सलामी बल्लेबाज ओबी को 14 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। अवनीश सुधा ने डोरिया (1) का विकेट चटकाकर दूसरा बड़ा झटका दिया। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाज अरुणाचल के बल्लेबाजों पर हावी होते चले गए। 59 रन के स्कोर पर प्रदीप चमोली ने समर्थ सेठ (7) के रूप में तीसरा झटका दिया। हालांकि, इसके बाद स्टार प्लेयर राहुल दलाल ने टिककर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। राहुल लगातार शॉट लगाते रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल शतक के करीब पहुंचे, लेकिन 95 रन के स्कोर पर राहुल अवनीश की गेंद पर गलती करके विकेट गवां बैठे। अवनीश ने सोंग तचो 13, उवैस 16, शाश्वत कोहली 20, अखिलेश 6, तेचि नेरी 13, लिचा तेही ने 2 रन बनाए। 48.4 ओवर में टीम 199 रन पर ऑल आउट हो गई।
जवाब में उत्तराखंड टीम के सलामी बल्लेबाज उन्मुक्त चंद व करनवीर कौशल ने टीम को तेज शुरुआत दी। उन्मुक्त और अवनीश ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। दोनों के बीच 150 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई। करनवीर कौशल 46 गेंदों पर 86 रन के स्कोर पर गलत शॉट खेलकर विकेट गवां बैठे। इसके कुछ ही समय बाद उन्मुक्त चंद भी गलत शॉट खेलकर 87 रनों के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। तन्मय श्रीवास्तव ने नाबाद 20 व अवनीश सुधा ने 7 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उत्तराखंड ने 23.2 ओवर में 202 रन बनाए।
विज्ञापन

मणिपुर 75 रनों पर ढेर, 180 रनों से जीता असम
देहरादून। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मणिपुर व असम के बीच हुए मैच में असम के गेंदबाजों का बोलबाला रहा। प्रीतम दास और रोशन आलम की घातक गेंदबाजी की बदौलत मणिपुर टीम 75 रनों पर ढेर हो गई और असम ने 180 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 255 रन बनाए। इसमें गोकुल शर्मा ने 88 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रियान पराग ने भी 71 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मणिपुर के बल्लेबाजों के लिए असम की आक्रामक गेंदबाजी के सामने टिकना मुश्किल हो गया। प्रीतम दास व रोशन आलम ने पांच-पांच विकेट चटकाकर पूरी टीम को महज 75 रनों पर पवेलियन भेज दिया और मैच 180 रनों से जीत लिया। मणिपुर की तरफ से जॉनसन ने सर्वाधिक 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें