फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु निकेतनः कपड़ों में शौच की तो केयर टेकर ने बच्ची पर फेंक दिया उबलता हुआ पानी

Fri, 17 Nov 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिशु निकेतन देहरादून में एक बच्ची के कपड़ों में शौच करने पर केयर टेकर ने उस पर गरम उबलता हुआ पानी फेंक दिया। बाल आयोग की टीम ने जब बच्ची से बात की उसने अपना दर्द बताया।
विज्ञापन


शिशु निकेतन प्रकरण को लेकर बाल आयोग की ओर से राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस रिपोर्ट में शिशु निकेतन में बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया गया है। 

रिपोर्ट में समाज कल्याण के अपर सचिव की ओर से आयोग को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट का भी जिक्र किया गया है। बृहस्पतिवार को बाल आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र खंडूरी ने एनसीपीसीआर की अध्यक्ष स्तुति कक्कड़ को शिशु निकेतन प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निकेतन स्टॉफ ने बाल कल्याण समिति से छुपाई बात

रिपोर्ट में आयोग के सदस्यों के निरीक्षण में पाई गई निकेतन की अनियमितताओं को बताया गया। बताया कि जब आयोग की टीम ने सात वर्षीय मौली से बात की तो उसने बताया कि तीन साल पहले उसके कपड़ों में शौच करने पर एक केयर टेकर ने उस पर उबलता हुआ पानी फेंक दिया था। जिससे उसका पैर जल गया था।

निकेतन स्टाफ ने यह बात बाल कल्याण समिति को भी नहीं बताई। रिपोर्ट में बताया गया कि समाज कल्याण के अपर सचिव मनोज चंद्रन ने इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी हैं।

इसके पश्चात आयोग को गोपनीय रूप से यह रिपोर्ट भेजी गई। गौरतलब है कि एनसीपीसीआर की अध्यक्ष स्तुति कक्कड़ ने शिशु निकेतन प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बाल आयोग को रिपोर्ट के लिए तलब किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें