इग्नू की ओर से दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षित, टीईटी और सीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्र आज भूख हड़ताल पर हैं।
आरोप लगाया पिछले कई महीनों से वह प्रदेश सरकार से सहायक अध्यापक प्राथमिक के पदों पर नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं, बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इससे शिक्षा मित्रों में रोष है। चेतावनी दी जल्द उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिक्षामित्रों की न्यायोचित मांग के लिए समर्थन दिया। कहा कि शिक्षा मित्रों की मांग जायज है। शिक्षा मित्र क्रांतिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह राणा ने भी धरना स्थल पहुंचकर प्रशिक्षित शिक्षामित्र महासंघ के प्रदर्शन को समर्थन दिया।