ग्रेजुएशन के दौरान मौजूद कैडेट्स
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आज सुबह ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई। चेटवुड सभागार में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 37 कैडेट्स को ग्रेजुएशन सेरेमनी में जेएनयू की डिग्री दी गई। इनमें उत्तराखंउ के जांबाज भी शामिल हैं।
अब ये कैडेट्स आईएमए में एक साल का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर सैन्य अधिकारी बनेंगे। आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा के हाथों एसीसी के कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डिग्री प्रदान की गई। इसमें 17 साइंस स्ट्रीम एवं 20 ह्यूमिनिटी स्ट्रीम के हैं। अब एसीसी के इन कैडेट को सालभर तक आईएमए में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद पीओपी में इन कैडेट्स को अलग-अलग यूनिट में भेजा जाएगा।
इस दौरान ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के गलियारे में आर्ट और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें आईएम कैडेट्स की ओर से वाइल्ड लाइफ के साथ ही प्रकृति को लेकर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा की पत्नी अनिता झा ने किया।
इनको मिला मेडल
जितेंद्र चहर -गोल्ड
संजय सिंह-सिल्वर
हरि प्रसाद- ब्रांज मेडल