फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: छह सौ से अधिक शिक्षा मित्रों के लिए राहत की खबर, सरकार ने पांच हजार रुपये बढ़ाया मानदेय 

Sat, 23 Apr 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षक हैं, जो पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को पूरा किया। 
विज्ञापन
money new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के दूरदराज के स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने उनका मानदेय 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अपर सचिव दीप्ति सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्र नियत मानदेय पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...एक प्रेम कहानी ऐसी भी: प्रेमिका की मां बोली- घर आओ, फिर कानपुर से उत्तराखंड पहुंचा लड़का, पढ़ें आगे क्या हुआ

 

विभाग के प्रस्ताव पर शासन में विचार के बाद उनका नियत मानदेय बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षक हैं, जो पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार की ओर मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए गए फैसले के बाद से शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें