फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आवास कूच कर रहे शिक्षाचार्य गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2014 10:55 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में शिक्षामित्रों के रूप में समायोजन की मांग पर शिक्षा आचार्यों ने सीएम आवास कूच किया।
विज्ञापन


58 शिक्षा आचार्य गिरफ्तार
पुलिस ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद तीखी नोकझोंक हुई। बाद में 58 शिक्षा आचार्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

शिक्षा आचार्य लंबे समय से आंदोलनरत हैं। 25 जनवरी को भी उन्होंने सीएम आवास कूच किया था, जिसके बाद कार्रवाई का आश्वासन मिला था।

मांग का निस्तारण न होने पर नाराज शिक्षा आचार्यों ने सोमवार को फिर परेड ग्राउंड से सीएम आवास निकलने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें यहीं रोक लिया। इस दौरान कुछ शिक्षा आचार्य पुलिस को चकमा देकर एस्लेहॉल चौक तक जा पहुंचे।

पुलिस ने उन्हें रोका तो वे सड़क पर ही लेट गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने यहां सख्ती दिखाते हुए आचार्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक महिला आचार्य पुलिस वाहन के आगे लेट गई।
विज्ञापन


महिला जवानों ने किसी तरह उसे हटाया। कुछ शिक्षा आचार्यों को पुलिसकर्मी घसीटते हुए पुलिस वाहन में ले गए। शिक्षा आचार्यों के प्रदर्शन के दौरान खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल भी कुछ देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


पुलिस की फूली सांस
शिक्षा आचार्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को काफी दूर तक उनके पीछे दौड़ना पड़ा। महिला शिक्षा आचार्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस की सांसें फूल गईं। महिला कांस्टेबल कम होने से पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें