प्लॉट से बरामद लकड़ी के साथ वन विभाग की टीम।
- फोटो : VIKAS NAGAR
कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज अंतर्गत बुलाकीवाला स्थित एक प्लॉट से शीशम की लकड़ी के पांच नग बरामद किए। विभाग ने लकड़ी को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि बुलाकीवाला गांव स्थित एक प्लॉट में प्रतिबंधित प्रजाति की शीशम की लकड़ी को स्टॉक करके रखा है। जिस पर वन विभाग की टीम ने रेंजाधिकारी सुरक्षा दल कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में प्लॉट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लॉट से शीशम की पांच डाट बरामद हुई। आसपास पूछताछ के दौरान किसी ने भी लकड़ी पर अपना स्वामित्व नहीं जताया। जिस पर टीम ने लकड़ी को सहसपुर स्थित रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया। रेंजाधिकारी ने बताया कि लकड़ी को कहां से काटा गया। इस बात का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। टीम में वन दारोगा जातीराम, दीपक उनियाल, वन आरक्षी मनोज कुकरेती, विकास घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।