फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार शटलर कुहू गर्ग ने शहीदों को समर्पित किए मेडल, पाकिस्तान के साथ खेल संबंध तोड़ने की कही बात

Fri, 22 Feb 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुहू गर्ग
विज्ञापन

उत्तराखंड की स्टार शटलर कुहू गर्ग ने गुवाहाटी में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में जीते अपने दोनों पदक पुलवामा हमले के शहीदों को समर्पित किए हैं। साथ ही वह पुरस्कार राशि भी शहीदों के परिवारों को देंगी। 

विज्ञापन


युवा शटलर ने हाल ही में गुवाहाटी में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए थे। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें इनाम में करीब सवा लाख रुपये की धनराशि भी मिली थी।

बृहस्पतिवार को पुलिस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह धनराशि शहीदों के परिवारों को देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के बलिदान के सामने यह कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से न खेले भारत

उन्होंने बताया कि वह 10 मार्च से स्विट्जरलैंड में होने वाली चैंपियनशिप को लेकर तैयारियों में जुटी है। इसके बाद 19 मार्च से ओरलेंस मास्टर्स चैंपियनशिप और 26 मार्च से इंडियन ओपन में हिस्सा लेना है। इस अवसर पर कुहू के पिता डीजी (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार और मां अलकनंदा अशोक, आरक्षी मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। 

कुहू ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ खेलों का बहिष्कार करना चाहिए। खेल हमें प्रतिद्वंद्वी से आमने-सामने जूझने की सीख देते हैं। पाकिस्तान ने जो कायराना हमला किया, वह खेलों के एकदम खिलाफ है। भारत को इसका पुरजोर विरोध करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें