फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताक्षी व उर्मिला बनीं डिबेटर ऑफ द ईयर

विज्ञापन
शताक्षी और उर्मिला को सम्मानित करते विवि के निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी व प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा।
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में शुक्रवार को डिबेटर ऑफ द ईयर-2020 प्रतियोगिता के चतुर्थ संस्करण का आयोजन हुआ। शताक्षी शर्मा को हिंदी व उर्मिला सलूजा को अंग्रेजी डिबेटर ऑफ द ईयर 2020 घोषित किया गया। विजेताओं को 4200 रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

‘इस सदन को हैदराबाद दुष्कर्म मामले में अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर पछतावा है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागियों ने दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के मामलों में कड़ी एवं जल्द सजा पर तर्क दिए। विषय के पक्ष में बोल रहे प्रतिभागियों ने जनाक्रोश को शांत करने के लिए की गई पुलिस कार्रवाई को विधि के शासन का उल्लंघन करार दिया। कहा कि ऐसी घटनाओं को जायज ठहराने की प्रवृति देश के लिए घातक साबित होगी। वहीं, विषय के विपक्ष में बोल रहे प्रतिभागियों का कहना था कि पुलिस ने आत्मरक्षा में दोषियों पर गोली चलाई थी, जो कहीं से भी कानून का उल्लंघन नहीं था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बहुगुणा ने कहा कि ज्वलंत विषयों पर शोध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता विधि के छात्रों की सफलता का मूलमंत्र है।
इससे पहले मुख्य अतिथि विवि के निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. पूनम रावत, स्मृति उनियाल एवं कुमार आशुतोष ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन ‘आरंभ’ द डिबेटिंग सोसाइटी, लॉ कॉलेज की ओर से किया गया। इस दौरान अमित कुमार, डॉ. वी भुवनेश्वरी, वैभव उनियाल, मयूराखी सोनोवाल, डॉ. सुरेंद्र यादव समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें